भारत

उधमपुर में आर्मी का हेलीकॉप्टर क्रैश, बचाव दल मौके के लिए रवाना

jantaserishta.com
21 Sept 2021 12:28 PM IST
उधमपुर में आर्मी का हेलीकॉप्टर क्रैश, बचाव दल मौके के लिए रवाना
x

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया, 'स्थानीय लोगों ने उधमपुर के पत्नीटॉप इलाके के पास एक हेलिकॉप्टर के गिरने की सूचना दी है। हमने एक टीम को वहां भेज दिया है।'

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में एक हेलिकॉप्टर के क्रैश होने की खबर है। यह हादसा जिले के शिवगढ़ धार इलाके में हुआ है। उधमपुर रियासी रेंज के डीआईजी सुलेमान चौधरी ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को रवाना किया गया है। उन्होंने कहा कि इलाके में घना कोहरा था। इसके चलते यह नहीं देखा जा सका कि हेलिकॉप्टर क्रैश होकर नीचे गिरा है या फिर क्रैश लैंडिंग हुई है। पुलिस टीम के पहुंचने पर ही कुछ और जानकारी सामने आएगी।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story