भारत

सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, सामने आया बड़ा अपडेट

jantaserishta.com
11 March 2022 2:27 PM IST
सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, सामने आया बड़ा अपडेट
x

Army chopper crashes in Bandipora: जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सेना का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. फिलहाल उसके पायलट और को पायलट की कोई सूचना नहीं मिल पाई है. हेलिकॉप्टर Gujran Nallah क्षेत्र में क्रैश हुआ था. फिलहाल बचाव कार्य जारी है.

बताया गया है कि हेलिकॉप्टर लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हुआ है. हेलिपैड पर लैंडिंग के दौरान चॉपर का बैलेंस बिगड़ा और फिर वह क्रैश हो गया. जानकारी के मुताबिक, क्रैश हुआ चॉपर चीता हेलीकॉप्टर है. सुरक्षा बलों के तलाशी दल हेलिकॉप्टर के चालक दल के बचाव के लिए बर्फीले इलाके में पहुंच रहे हैं.
माना जा रहा है कि पायलट और को पायलट क्रैश से पहले ही हेलिकॉप्टर से निकल गए (इजेट कर लिया होगा) होंगे, जिससे वे सुरक्षित होंगे. लेकिन अबतक कोई साफ जानकारी नहीं है. गुरेज के SDM ने बताया कि फिलहाल उस आर्मी चॉपर से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story