भारत

सेना की जिप्सी पलटी, तीन जवानों की मौत, 5 घायल

jantaserishta.com
25 March 2021 8:41 AM IST
सेना की जिप्सी पलटी, तीन जवानों की मौत, 5 घायल
x
इस हादसे के बाद जिप्सी में आग लग गई...

राजस्थान के श्रीगंगानगर में बड़ा हादसा हुआ है. सूरतगढ़ में सेना के जवानों से भरी जिप्सी पलट गई. इस हादसे के बाद जिप्सी में आग लग गई, जिसमें 3 जवानो की मौके पर मौत हो गई और 5 जवान घायल है. घायलों को ट्रॉमा सेंटर लाया गया है. बताया जा रहा है कि हादसा छतरगढ़ रोड पर 330 RD के पास हुआ.

घटना (Sri Ganganagar News) देर रात करीब 1:00 बजे की बताई जा रही है. मृतक सेना के जवान बठिंडा की 47 A D यूनिट के बताए जा रहे हैं. जो युद्धाभ्यास के लिए सूरतगढ़ आए हुए थे. घटना (Rajasthan News) के बाद आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 3 जवान जिंदा जल चुके थे.
बाद में मौके पर पहुंची राजियासर पुलिस की मदद से घायल जवानों को सूरतगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में लाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सूरतगढ़ के ही मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story