
नई दिल्ली: उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा में वीरवार को उस समय सैन्यकर्मियों को कथित तौर पर आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी, जब एक मस्जिद में नमाज के लिए जमा हुए नमाजियों की फोटो खींच रहे सैनिकों को रोका। इस पर वहां दोनो पक्षों में बहस शुरू हाे गई और कुछ लोगों ने सैन्य कर्मियों के साथ मारपीट शुरु कर दी। स्थिति को बिगड़ते देख जवानों ने गोली चला दी। इसमें दो लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने इस घटना के प्रति अनभिज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





