भारत
सेना प्रमुख नरवणे CDS बिपिन रावत के घर पहुंचे, परिजनों से की मुलाकात
jantaserishta.com
8 Dec 2021 4:50 PM IST

x
नई दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे नई दिल्ली में सीडीएस जनरल बिपिन रावत के आवास पर पहुंचे हैं.
तमिलनाडु के कुन्नूर में क्रैश हुए भारतीय वायुसेना हेलिकॉप्टर में CDS बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत ने पायलट ग्रुप-कैप्टन पीएस चौहान और स्क्वाड्रन लीडर कुलदीप के साथ उड़ान भरी थी. इस दौरान उनके साथ एक ब्रिगेडियर रैंक का अधिकारी समेत 14 लोग सवार थे.
तमिलनाडु में हुए हेलिकॉप्टर हादसे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल (गुरुवार) को संसद में बयान देंगे. पहले कहा जा रहा है कि राजनाथ सिंह संसद में बुधवार को ही बयान दे सकते हैं, लेकिन अब सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को संसद में सीडीएस बिपिन रावत और हेलिकॉप्टर हादसे को लेकर बयान जारी करेंगे.
'जलते हुए 2-3 लोगों ने लगाई थी छलांग'
कृष्णासामी के मुताबिक, जब हेलिकॉप्टर पेड़ से टकरा रहा था तब उसमें आग लग चुकी थी. इसी दौरान कृष्णासामी ने 2-3 लोगों को हेलिकॉप्टर से कूदते हुए देखा, सभी के शरीर में आग लगी हुई थी. कृष्णासामी ने अपने साथियों को इकट्ठा किया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. जितनी भी लाशें मिली हैं, वह 80 फीसदी तक जल चुकी हैं.
TagsCDS बिपिन रावतCDS Bipin RawatArmy Chief Manoj Mukund NaravaneManoj Mukund NaravaneArmy Chief General Manoj Mukund Naravane
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





