भारत
हथियार तस्करी का भंडाफोड़, फरार आरोपियों की तलाश जारी
jantaserishta.com
29 March 2026 4:22 PM IST

x
अमृतसर: अमृतसर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध हथियारों की एक खेप जब्त की है। पंजाब पुलिस अब इससे जुड़े आरोपियों की तलाश कर रही है। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव (आईपीएस) ने रविवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध हथियारों की एक खेप को नाकाम करते हुए दो 9एमएम सब-मशीन गन और एक खाली मैगजीन बरामद की है।
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शुरुआती जांच से पता चला है कि इस खेप का संबंध गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों से है और इसका इस्तेमाल पूरे पंजाब में आपराधिक और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए किया जाना था।
इस मामले में अमृतसर के छेहरटा थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की जांच जारी है।
पुलिस का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल आरोपियों को गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना भी है। पंजाब पुलिस अपने जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत अवैध हथियारों, संगठित अपराध और देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है ताकि पंजाब में नागरिक सुरक्षित महसूस करें।
इससे कुछ दिन पहले अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने भी एक बड़ा कामयाबी हासिल की थी। टीम ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और 10 विदेशी पिस्टल के साथ कई मैगजीन बरामद की।
ये आरोपी विदेशी गैंगस्टरों के कहने पर काम कर रहे थे और पाकिस्तान स्थित तस्करों के साथ मिलकर अवैध हथियारों को भारत में लाने की कोशिश कर रहे थे। इन हथियारों का उद्देश्य पंजाब में आपराधिक तत्वों के बीच वितरण करना था।
Tagsअमृतसरअमृतसर न्यूज़अमृतसर पुलिसहथियार तस्करी का भंडाफोड़AmritsarAmritsar NewsAmritsar Policearms smuggling busted
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





