भारत
हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 5 विदेशी पिस्तौल और 9 मैगजीन बरामद, 2 गिरफ्तार
jantaserishta.com
15 Sept 2025 3:34 PM IST

x
मचा हड़कंप.
पंजाब: पंजाब में फाजिल्का पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े सीमा पर हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि फाजिल्का पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी विदेशी हैंडलर्स के इशारे पर काम कर रहे थे।
पुलिस ने विदेशी संचालकों द्वारा समर्थित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच विदेशी पिस्तौल और 9 मैगजीन बरामद की हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये हथियार पंजाब में आपराधिक गिरोहों द्वारा इस्तेमाल के लिए एक विदेशी संस्था के माध्यम से पाकिस्तान से मंगवाए जा रहे थे।
आरोपी सुरिंदर सिंह और गुरप्रीत अपने विदेशी संचालकों की मदद से आपराधिक समूहों तक ये हथियार पहुंचाता था। पुलिस थाना सदर फाजिल्का में शस्त्र अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब इनके पूरे गिरोह की तलाश में जुट गई है। पुलिस की तरफ से लगातार पंजाब को सुरक्षित रखने के लिए सीमा पार इस तरह की कार्रवाई की जाती रहती है।
पंजाब पुलिस ने 12 सितंबर को भी पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया था कि फाजिल्का पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 18 पिस्तौल, 1,847 कारतूस और 42 मैगजीन बरामद की थीं। यह खेप पाकिस्तान से सीमा पार तस्करी कर पंजाब लाई गई थी और इसे आगे विभिन्न गिरोहों और अपराधियों तक पहुंचाने की साजिश थी।
बीएसएफ और एसएसओसी ने फाजिल्का जिले के महार खीवा मानसा गांव के पास रात में एक रणनीतिक घेराबंदी की थी, जहां उन्होंने कई घंटों की कड़ी निगरानी के बाद संदिग्ध गतिविधि को देखा और एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसके पास से एक बोरे में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए थे। इसके बाद, एजेंसियों ने उसी गांव से आरोपी के दूसरे साथी को भी गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी फाजिल्का के गांव तेजा रोहेला और गांव महार जमशेर के निवासी थे।
Tagsपंजाब में हथियार तस्करी का भंडाफोड़हथियार तस्करीपंजाबArms smuggling racket busted in Punjabarms smugglingPunjab
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





