भारत

हथियार तस्करी, मस्जिद के इमाम समेत 5 सप्लायर अरेस्ट

Nilmani Pal
14 Aug 2025 8:48 AM IST
हथियार तस्करी, मस्जिद के इमाम समेत 5 सप्लायर अरेस्ट
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। इटावा में सिविल लाइन पुलिस ने अवैध असलहा खरीद-फरोख्त में लिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से तीन तमंचे, एक मोबाइल और एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में सैफई कुम्हावर की मस्जिद इमाम अकबर अली भी शामिल है।

रेलवे स्टेशन के पीछे मजार के बगल में बने पुराने पार्क के फव्वारे के पास असलहों की खरीद-फरोख्त की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके छापा मारा। मंगलवार देर रात मारे गये छापे में पांच आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों में कोतवाली के रामगंज निवासी डेविड सोनी, मड़ैया शिवनारायण के सूरज उर्फ रुद्रा, मलियन टोला के अरविंद, सैफई कुम्हावर के एकलव्य शर्मा उर्फ माही व मुरादाबाद के थाना मुंडापांडे में वीरपुर बरियार के रहने वाले अकबर अली हैं।

तलाशी में चार आरोपियों से दो तमंचे एक मोबाइल और तीन हजार रुपये नकद मिले। जबकि अकबर अली से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया पूछताछ में चारों ने कबूल किया कि दो अगस्त को अकबर अली ने उनसे पिस्टल खरीदने के लिए 61 हजार रुपये दिए थे, लेकिन पिस्टल न मिलने पर उसे तमंचा दे दिया। सैफई कुम्हावर की मस्जिद के इमाम अकबर अली ने बताया कि उसकी गांव में दुश्मनी है और ससुराल वालों से भी मुकदमा चल रहा है, इसी बजह से वह अपनी सुरक्षा के लिए असलहा लेना चाहता था।

एकलव्य ने सूरज से उसे मिलवाया था। वहीं, गिरफ्तार डेविड सोनी के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित 14 मुकदमे दर्ज हैं। सूरज, अरविंद और एकलव्य के खिलाफ भी असलहा तस्करी का मामला दर्ज हुआ है। अकबर अली के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सभी को जेल भेजा है।


Next Story