भारत
कांगो में सशस्त्र समूहों ने दर्जनों नागरिकों की ली जान: संयुक्त राष्ट्र
jantaserishta.com
14 Feb 2023 9:53 AM IST

x
संयुक्त राष्ट्र (आईएएनएस)| कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) में सप्ताहांत में सशस्त्र समूहों के हमलों में दर्जनों नागरिक मारे गए। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा, प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, सशस्त्र समूह कोडेको ने रविवार को डीआरसी के इटुरी प्रांत में कम से कम 20 नागरिकों की हत्या कर दी और कई घरों को जला दिया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि सशस्त्र समूह ने कथित तौर पर दजुगु क्षेत्र में गांवों में चिकित्सा बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचाया है।
उसी समय, एक अन्य सशस्त्र समूह, एडीएफ ने इरुमू क्षेत्र में दो गांवों पर हमला किया। हमले 12 नागरिक मारे गए। दुजारिक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संवाददाताओं से बात कर रहे थे।
डीआरसी में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन, मोनस्को की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दुजारिक ने यह भी कहा कि कांगो की सेना और एम23 विद्रोही समूह के बीच लड़ाई जारी रही।
पिछले शुक्रवार को एम 23 ने कथित तौर पर किचंगा से 13 किमी उत्तर पूर्व में बुकोंबो पर नियंत्रण कर लिया, जिससे उत्तरी किवु प्रांत की राजधानी गोमा की ओर जनसंख्या विस्थापन को बढ़ावा मिला।
Tagsसंयुक्त राष्ट्रकांगोसशस्त्र समूहहत्यास्टीफन दुजारिकUnited NationsCongoArmed groupsAssassinationStephane Dujarric
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





