भारत

हथियार बंद अपराधियों ने बैंक को लूटने का किया प्रयास

Shantanu Roy
10 Feb 2023 7:00 PM IST
हथियार बंद अपराधियों ने बैंक को लूटने का किया प्रयास
x
बड़ी खबर
भागलपुर। जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र के एसडीपीओ कार्यालय से महज 200 मीटर दूर स्थित के केनरा बैंक में बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने शुक्रवार के दिनदहाड़े लूट का प्रयास किया। हथियारबंद चार अपराधी बैंक के अंदर घुस गए और गोली फायर करते हुए लूट का प्रयास किया। जवाब में बैंक में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने गोली फायर किया। जिससे डरकर चारों अपराधी भाग निकले।
जब अपराधी बैंक के अंदर घुसकर लूटपाट का प्रयास कर रहे थे तो वहां मौजूद ग्राहक अपनी जान बचाकर बैंक से बाहर भागने लगे। इस क्रम में कई लोग गिर भी गए। फायरिंग होने के बाद बैंक के अंदर छत में गोली का निशान लगा हुआ है। जबकि काउंटर के शीशे भी टूटे हुए हैं। उधर घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में लग गई है। उधर घटना के बाद कहलगांव में दहशत का माहौल है।
Next Story