भारत

हथियारबंद बदमाशों ने ड्राइवर से लूट ली क्रेटा

Shantanu Roy
30 Sept 2023 4:48 PM IST
हथियारबंद बदमाशों ने ड्राइवर से लूट ली क्रेटा
x
गुडग़ांव। सेक्टर-29 थाना एरिया में चार बदमाश गन प्वाइंट पर चालक से क्रेटा कार लूटकर फरार हो गए। चालक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस को घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज भी मिली है। हालांकि अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के नजफगढ़ निवासी संदीप कुमार ने कहा कि वह शोभा सिटी निवासी मनीष अरोड़ा के पास ड्राईवर की नौकरी करता है। बीती 27 सितंबर रात को वह क्रेटा कार से मनीष अरोड़ा और उनकी पत्नी को सेक्टर-29 स्थित स्टूडियो एक्सओ-बार में छोडक़र खाना खाने के लिए गया था।
इससे पहले वह ऑडी के शोरूम से पहले कार को साइड में खड़ा कर शौच कर रहा था। इसी दौरान पैदल चलते हुए दो युवक आए और उससे रास्ता पूछने लगे। इसी बीच एक युवक ने संदीप को गन प्वाईंट पर ले लिया और उससे कार की चाबी छीन ली। उसी दौरान बाइक और स्कूटी पर दो युवक और आ गए। उन्होंने संदीप से मारपीट करते हुए उससे मोबाइल भी छीन लिया और कार में बैठकर फरार हो गए। कार में उसका पर्स भी रखा हुआ था। सेक्टर-29 थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Next Story