भारत

आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के राज्यपाल पद की शपथ ली, Bihar में 26 साल बाद मुस्लिम राज्यपाल

jantaserishta.com
2 Jan 2025 11:29 AM IST
आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के राज्यपाल पद की शपथ ली, Bihar में 26 साल बाद मुस्लिम राज्यपाल
x

नई दिल्ली: आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के नये राज्यपाल के तौर पर शपथ ली है। राजभवन के राजेंद्र मंडपम हॉल में आयोजित एक समारोह में पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के विनोद चंद्रन ने आरिफ मोहम्मद खान को शपथ दिलाई है। नये राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत अन्य कई राजनीतिक हस्तियां मौजूद थीं। इसके अलावा वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट्स भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। आरिफ मोहम्मद खान इससे पहले केरल के राज्यपाल थे और अब वो बिहार के नए राज्यपाल बन गए हैं। पद और गोपनीयता की शपथ लेने के साथ ही आरिफ मोहम्मद खान बिहार के 42वें गवर्नर बन गए हैं। अब वो राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की जगह अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story