भारत

आरिफ अकील का निधन

Nilmani Pal
29 July 2024 7:45 AM IST
आरिफ अकील का निधन
x

भोपाल bhopal news । सीनियर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री आरिफ अकील का सोमवार सुबह भोपाल के निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके विधायक बेटे आतिफ अकील ने बताया कि उनको रविवार शाम को सीने में दर्द की शिकायत के बाद अपोलो सेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा था।

Bhopal Big News पूर्व मंत्री आरिफ अकील का जनाजा भोपाल लक्ष्मी टॉकीज सराय से दोपहर 3:30 बजे उठाया जाएगा। बाल विहार रोड पर नमाजे जनाजा अदा की जाएगी। बड़े बाग वाले कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। बता दें कि साल 2023 की शुरुआत में आरिफ की तबीयत बिगड़ी थी। डॉक्टरों की जांच में उनके हार्ट में ब्लॉकेज पाए गए थे। गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में उनके हार्ट की सर्जरी हुई थी। सर्जरी के बाद उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। बेटे आतिफ को पार्टी ने भोपाल उत्तर से उम्मीदवार बनाया तो वे पूरे समय जीप और व्हीलचेयर से वोट मांगने निकले थे।

Next Story