भारत
आ_रही_है_Congress, सीएम भूपेश बघेल ने सुल्तानपुर में भरी चुनावी हुंकार
Nil dhankar
20 Feb 2022 3:08 PM IST

x
रायपुर/यूपी। सीएम भूपेश बघेल ने आज उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर सदर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक सिंह राणा के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया। और कहा - बरौसा का बाग में उपस्थित जनसमूह ने एकजुटता से संकल्प लिया है कि इस बार झूठे वादों और छलावा करने वालों को सत्ता से बाहर रखेंगे। #आ_रही_है_कांग्रेस
बता दें कि यूपी के तीसरे चरण और पंजाब में आज वोटिंग का दिन है. कुल 176 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है. यूपी की बात करें तो हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर हमीरपुर और महोबा जिले में वोटिंग शुरू हो गई है. वहीं, पंजाब में सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. 117 विधानसभा सीटों के लिए कुल 24740 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.
Next Story





