भारत

चलती बाइक पर हुई कहासुनी, सास की मौत

jantaserishta.com
24 March 2022 10:28 PM IST
चलती बाइक पर हुई कहासुनी, सास की मौत
x
पढ़े पूरी खबर

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में चलती बाइक पर हुई कहासुनी के दौरान सास और बहू दोनों सड़क पर जा गिरीं. इस हादसे में सास की मौत हो गई. गाड़ी चला रहे युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी ने मां को धक्का दिया, इसी कारण मौत हुई है. हालांकि बाइक से गिरी बहू को भी चोट लगी है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. ये घटना बेहटा इलाके के आसफपुर के पास की है.

मिली जानकारी के मुताबिक कासगंज के थाना सोरों इलाके के गांव भम्मीनगला में रहने वाले अर्जुन अपनी मां कमला देवी (62) और पत्नी तारा सिंह के साथ फैजगंज बेहटा इलाके के गांव ढकिया कोसी स्थित अपनी ससुराल जा रहा था. अर्जुन ने पुलिस को बताया कि रास्ते में पत्नी और मां की कहासुनी होने लगी. उसने दोनों को शांत रहने को भी कहा लेकिन दोनों पर कोई असर नहीं हुआ.
युवक का आरोप है कि इस बीच पत्नी ने मां को चलती बाइक से धक्का दे दिया और वह खुद भी गिर गई. दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो यहां डॉक्टर ने कमला देवी को मृत घोषित कर दिया. थानाध्यक्ष फैजगंज बेहटा सुरेश गौतम के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल अर्जुन की ओर से तहरीर नहीं मिली है. तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. मृतक कमला देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story