भारत

ऐसे भी होते है बेटे? आवास स्कीम को लेकर बहस, बाप को उतारा मौत के घाट

jantaserishta.com
4 May 2024 9:11 AM IST
ऐसे भी होते है बेटे? आवास स्कीम को लेकर बहस, बाप को उतारा मौत के घाट
x
आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है।
पलामू: झारखंड से पिता और बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां एक बेटे ने सरकारी स्कीम के चलते अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अबुआ आवास योजना को लेकर कोई विवाद हो गया था जिससे गुस्साए बेटे ने पिता को मौत के घाट उतार दिया। अबुआ आवास योजना झारखंड सरकार की योजना है।
मामला पलामू जिले का बताया जा रहा है। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पलामू जिले में अबुआ आवास को लेकर हुए विवाद में 60 वर्षीय एक व्यक्ति की उसके बेटे ने गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। 60 वर्षीय मृतक की पहचान कृष्ण सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसे ही अबुआ आवास योजना के तहत एक घर आवंटित किया गया था। छतरपुर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नौशाद आलम ने कहा कि घटना गुरुवार रात नौडीहा बाजार पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत रत्नाग गांव में हुई। इस दौरान छोटे बेटे ने पिस्तौल से गोली मारकर अपने पिता की हत्या कर दी। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है।
कृष्ण सिंह की बेटी और दूसरे बेटे ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि गुरुवार को उनके पिता और भाई के बीच अबुआ आवास स्कीम को लेकर बहस हो गई। बाद में यह बहस इतनी बढ़ गई कि भाई ने उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने वाला मृत का छोटा बेटा बताया जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि कृष्ण सिंह अपने बड़े बेटे की जमीन पर घर बनाना चाहता था लेकिन उसका छोटा बेटा इसके लिए सहमत नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story