भारत

शराब पीने के दौरान बहस, गोली लगने से युवक घायल, दो संदिग्ध हिरासत में

jantaserishta.com
29 May 2026 12:03 PM IST
शराब पीने के दौरान बहस, गोली लगने से युवक घायल, दो संदिग्ध हिरासत में
x
फैली सनसनी.
लखनऊ: हजरतगंज थाना क्षेत्र में देर रात शराब पीने के दौरान हुई बहस में गोली चलने की घटना सामने आई है। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया और दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार, गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे हरतगंज पुलिस को सूचना मिली कि भाजपा कार्यालय के पास दारुलसफा इलाके में स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स के पीछे एक व्यक्ति को गोली लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पाया गया कि 41/423 नरही, हजरतगंज निवासी विभू शुक्ला पुत्र स्वर्गीय राकेश कुमार शुक्ला को दाहिने पैर की जांघ में गोली लगी थी।
पुलिस ने तुरंत घायल युवक को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि गोली जांघ में लगी है और घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है। उसका उपचार चल रहा है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि विभू शुक्ला अपने साथी मोहम्मद शफीक (उम्र 28 वर्ष), पुत्र मोहम्मद रजा, निवासी जू वाल्दा कॉलोनी, नरही हजरतगंज के साथ सुलभ शौचालय के पीछे शराब पा रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और अचानक गोली चल गई।
पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। हजरतगंज पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। गोली किसके पास थी और किसने चलाई, इसकी जांच चल रही है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हजरतगंज लखनऊ का व्यस्त और संवेदनशील इलाका माना जाता है। इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। आसपास के रहवासी बताते हैं कि रात के समय इस इलाके में शराब पीने वाले युवकों की आवाजाही रहती है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह घटना शराब और व्यक्तिगत विवाद से जुड़ी लगती है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही अंतिम निष्कर्ष निकाला जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story