भारत
महिला नायब तहसीलदार और किसानों के बीच बहसबाजी, जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
4 Feb 2026 11:35 AM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
ग्वालियर: आसमान से गिरे ओलों ने ग्वालियर के कछुआ गांव के किसानों की साल भर की मेहनत को मिट्टी में मिला दिया, लेकिन जब मरहम लगाने प्रशासन पहुंचा, तो वहां सहानुभूति के बजाय 'अहंकार' की दीवार खड़ी हो गई. नायब तहसीलदार पूजा मावई और किसानों के बीच हुई तीखी बहस ने व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.
किसानों का आरोप है कि नायब तहसीलदार खेतों में जाकर नुकसान देखने के बजाय गांव से ही औपचारिक खानापूर्ति कर लौटना चाहती थीं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी से उतरते ही मैडम ने किसानों को किनारे हटने को कहा. जब किसानों ने अपनी पीड़ा बतानी चाही, तो जवाब मिला, '' साइड हो जाओ...साइड हो जाओ... मुझसे बात करने का ये कोई तरीका है?''
वीडियो में साफ दिख रहा है कि उम्रदराज किसान अपनी फसल दिखाने के लिए विनती कर रहे थे, लेकिन संवादहीनता इतनी बढ़ी कि किसानों ने कह दिया, ''तो आप वापस जाओ, हमें नहीं कराना सर्वे." मामला बिगड़ता देख भितरवार SDM राजीव समाधिया खुद कछुआ गांव पहुंचे. उन्होंने न केवल नाराज किसानों को शांत किया, बल्कि नायब तहसीलदार को साथ लेकर खेतों के बीच पहुंचे और सर्वे शुरू करवाया.
SDM ने वीडियो जारी कर कहा कि कलेक्टर के निर्देशानुसार सर्वे टीम फील्ड में है. किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है, विधिवत सर्वे के बाद शासन के नियमों के तहत अधिकतम मुआवजा दिलाया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





