भारत

अंडा बनाने की बात बहस, गला दबाकर किया पत्नी की हत्या, फिर आत्महत्या में बदलने की कोशिश

Rani Sahu
19 Feb 2022 12:48 AM IST
अंडा बनाने की बात बहस, गला दबाकर किया पत्नी की हत्या, फिर आत्महत्या में बदलने की कोशिश
x
बिहार के सीतामढ़ी जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है

त्रिपुरारी शरण/ सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. सहियारा थाना क्षेत्र के बेलाही जयराम गांव में गुरुवार की देर रात एक शराबी पति ने पत्नी द्वार शराब पीने से मना करने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या को आत्महत्या में बदलने के लिए उसके गले में फंदा डालकर रूम की छत से लटका दिया और फरार हो गया.

पुलिस ने कब्जे में लिया शव
मृतका की पहचान सेवानिवृत्त दारोगा रामविनय सिंह के पुत्र अजित सिंह की पत्नी 30 साल की नीतू देवी के रूप में की गई है. आरोपी पिता के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले लिया गया.


Next Story