भारत

आप भी तो नहीं ले रहे है नकली घी? इस खबर को पढ़कर उड़ जाएंगे होश

jantaserishta.com
9 Nov 2020 9:05 AM IST
आप भी तो नहीं ले रहे है नकली घी? इस खबर को पढ़कर उड़ जाएंगे होश
x

दिवाली के मौके पर जमकर घी का इस्‍तेमाल होता है. इसका फायदा उठाने के लिए एक फैक्‍ट्री में सेंट मिलाकर नकली घी बनाया जा रहा था जिसे असली कंपनी के पैकेटों में भरा जा रहा था. खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया. यह मामला उत्‍तर प्रदेश के हाथरस जिले का है.

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हाथरस जिले के कस्बा सादाबाद में कोतवाली के पीछे रिहायशी इलाके में छापामार कार्रवाई करते हुए नकली घी बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है.




टीम ने मौके से सौ किलो नकली घी, पांच टीन रिफाइंड ऑयल, 4 टीन वनस्पति घी, 4 पाम तेल के केन और एसेंस की बोतल के अलावा आठ सौ से अधिक नामी ब्रांड के डिब्बे भी बरामद किए हैं.

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया है कि यहां बनाए गए नकली घी को ब्रांडेड कंपनियों के असली घी के पैकेटों में पैक करके मार्केट में सप्लाई किया जाता था.

छापामार दल ने बरामद माल को सीज कर दिया है और संदेहास्पद घी, रिफाइंड, एसेंस के नमूने लिए हैं. बताया जा रहा है कि दीवाली के त्योहार पर इस नकली घी को ब्रांडेड कंपनी के असली घी के रूप में खपाने की तैयारी थी.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story