भारत

क्या तुम ठीक हो, दोस्त? सुनते ही सिर में मार दी गोली

jantaserishta.com
6 Oct 2025 11:58 AM IST
क्या तुम ठीक हो, दोस्त? सुनते ही सिर में मार दी गोली
x
फैली सनसनी.
नई दिल्ली: अमेरिका के पिट्सबर्ग में भारतीय मूल के एक शख्स की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने गोली चला दी। एक पुलिस अधिकारी को गोली लगी। हालांकि, पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी स्टेनली को गिरफ्तार कर लिया।
घटना शुक्रवार दोपहर की है। मोटेल के मालिक राकेश एहागाबन को बिल्कुल नजदीक से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। राकेश की उम्र 51 साल थी और वह रॉबिन्सन टाउनशिप में मोटल चलाते थे। स्टेनली यूजीन (37) ने राकेश के सिर पर गोली मारी। दरअसल, स्टेनली का एक महिला के साथ मोटेल की पार्किंग को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। इस दौरान राकेश बाहर आए और आरोपी से पूछा कि 'क्या तुम ठीक हो, दोस्त?'
यह सुनते ही स्टेनली ने राकेश के सिर में गोली मार दी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। अमेरिकी पुलिस की ओर से साझा जानकारी के अनुसार आरोपी महिला और एक बच्चे के साथ करीब दो हफ्ते से पिट्सबर्ग के मोटल में रह रहा था।
पुलिस के अनुसार राकेश को गोली मारने से पहले आरोपी ने अपने साथ वाली महिला को भी गोली मारी थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार महिला काले रंग की सेडान में एक बच्चे के साथ बैठी थी, तभी हमलावर ने उसकी गर्दन पर गोली चला दी।
गोली लगने के बाद घायल महिला दोपहर 1 बजे (स्थानीय समय) डिक कर्निक टायर एंड ऑटो सर्विस सेंटर पहुंची। वहां से पुलिस ने उसे रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
4 अक्टूबर को हैदराबाद के भारतीय छात्र चंद्रशेखर पोल की टेक्सास में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह गैस स्टेशन पर पार्ट टाइम काम करते थे और टेक्सास में ही डेंटल सर्जरी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे थे। इसी तरह सितंबर के महीने में एक मामला सामने आया था, जब टेक्सास में पत्नी और बेटे के सामने भारतीय मूल के मोटेल मैनेजर चंद्र मौली 'बॉब' का सिर धड़ से अलग कर दिया गया था। आरोपी और चंद्र मौली के बीच वॉशिंग मशीन को लेकर बहस हो गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story