भारत
आर्किटेक्ट ने 14वीं मंजिल से कूदकर खत्म की जिंदगी, अफसर मुश्किल में
jantaserishta.com
19 April 2025 4:34 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
सुसाइड नोट में नाम.
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां 42 वर्षीय आर्किटेक्ट ने हाईराइज बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. मृतक की पहचान भरत कुमार सैनी के रूप में हुई है. भरत ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें उन्होंने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की अधिकारी और उनके पति को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना जयपुर के सिरसी रोड स्थित एक हाउसिंग सोसायटी की है. यहां आरोपी दंपत्ति का भी एक फ्लैट है. पुलिस के मुताबिक, भरत कुमार सैनी ने फ्लैट के इंटीरियर और निर्माण का ठेका लिया था, जिसकी कुल लागत 39.60 लाख रुपये बताई गई है, लेकिन सैनी को अब तक केवल 21 लाख रुपये का ही भुगतान किया गया था. इसकी वजह से वे परेशान थे. उन्हें वेंडर्स से भुगतान के लिए लगातार तगादा किया जा रहा था.
पुलिस को मिले सुसाइड नोट में सैनी ने लिखा है कि उन्होंने आरएएस अधिकारी और उनके पति से शेष राशि की मांग की, लेकिन दंपत्ति ने केवल 1 लाख रुपये देने की बात कही, जिससे वह निराश होकर घर लौट गए. अगले दिन शुक्रवार को उन्होंने 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली.
इस मामले में जयपुर पश्चिम क्षेत्र के डीसीपी अमित बुधानिया ने बताया कि भरत कुमार सैनी के पिता की शिकायत पर बिंदायका थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने (abetment to suicide) का केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव को लेने से इनकार कर दिया. इस मामले में आरोपी अफसर की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही संबंधित पक्षों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





