भारत
दिवाली के दिन सुबह से ही एक्यूआई खराब, कल तक और वायु प्रदूषण बढ़ने की आशंका
jantaserishta.com
24 Oct 2022 10:51 AM IST

x
DEMO PIC
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रविवार को एक्यूआई काफी बेहतर था, लेकिन सोमवार सुबह से ही यह खराब स्थिति में पहुंच गया। 25 अक्टूबर को सुबह तक इसके खतरनाक स्थिति में पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। दिवाली पर होने वाली आतिशबाजी से एक्यूआई के खराब होने की उम्मीद है। दिवाली पर पटाखों के कारण वायु प्रदूषण बढ़ जाता है। वर्ष 2020 में दिवाली से 1 दिन पहले नोएडा का एक्यूआई 337 और ग्रेनो का एक्यूआई 336 रहा था, जबकि वर्ष 2021 में नोएडा का एक्यूआई 327 और ग्रेनो का एक्यूआई 286 रहा था। इस बार भी वायु प्रदूषण अधिक रहने की उम्मीद थी। रविवार को थोड़ा सुधार हुआ था। लेकिन सोमवार सुबह से ही एक्यूआई खराब स्थिति में पहुंच गया।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के दिन एक्यूआई बहुत खराब हालत में पहुंचने वाला है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सुबह से ही एक्यूआई खराब स्थिति में है। नोएडा में एक्यूआई 300 के पार और ग्रेटर नोएडा में 270 के आसपास चल रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





