भारत

चक्रवात अर्नब को लेकर एपीएसडीएमए ने जारी की चेतावनी, आंध्र प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

jantaserishta.com
28 Oct 2026 8:58 AM IST
चक्रवात अर्नब को लेकर एपीएसडीएमए ने जारी की चेतावनी, आंध्र प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट
x
अमरावती: आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्नब की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी है। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने 28 अक्टूबर को सुबह 3 बजे अपडेट जारी किया है। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन के अनुसार, चक्रवात का केंद्र नरसापुर से लगभग 30 किमी, यनम से 55 किमी, काकीनाडा से 70 किमी और मछलीपट्टनम से 90 किमी दूर स्थित है।
विभाग ने बताया कि काकीनाडा, कोनसीमा और पश्चिमी गोदावरी जिलों में 125-135 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, पोलावरम, काकीनाडा, कोनसीमा और पूर्वी गोदावरी जिलों में भारी बारिश की संभावना है। पश्चिमी गोदावरी, एलुरु, एनटीआर और कृष्णा जिलों में भी भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) की ओर से अक्टूबर महीने के लिए जारी साइक्लोन स्क्रॉलिंग में भी यही जानकारी दोहराई गई है कि लैंडफॉल की प्रक्रिया लगातार जारी है और तूफान का केंद्र नरसापुर से 30 किमी, यनम से 55 किमी, काकीनाडा से 70 किमी और मछलीपट्टनम से 90 किमी दूर स्थित है।
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। आपदा प्रबंधन टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। बता दें कि चक्रवाती तूफान 'अर्नब' ने बुधवार तड़के आंध्र प्रदेश और यनम के तट पर दस्तक देना शुरू कर दिया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, लैंडफॉल के दौरान अधिकतम हवा की गति 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जबकि तेज झोंकों की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंची।
आईएमडी के अनुसार, तूफान के शुरू में धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और फिर उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ने की उम्मीद है। पिछले 3 घंटों में यह 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। बुधवार सुबह 2:30 बजे यह सिस्टम आंध्र प्रदेश तट के करीब, 16.4 डिग्री उत्तर अक्षांश और 82.0 डिग्री पूर्व देशांतर के पास केंद्रित था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story