भारत

महिला आरक्षक को मिली मंजूरी, लिंग परिवर्तन कर बनेगी पुरुष आरक्षक

Nil dhankar
1 Dec 2021 2:03 PM IST
महिला आरक्षक को मिली मंजूरी, लिंग परिवर्तन कर बनेगी पुरुष आरक्षक
x

भोपाल। मध्यप्रदेश गृह विभाग ने एक महिला आरक्षक की लिंग बदलने की मांग पर मंजूरी दी है। लिंग परिवर्तन की अनुमति पुलिस महानिदेशक ने दी है। बता दें कि महिला आरक्षक अपने सभी पुलिस कार्य में पुरुषों की की तरह कर रहा है। वहीं अब लंबे इंतजार के बाद DGP ने जेंडर बदलने की मांग को पूरा किया है।

बता दें कि महिला आरक्षक को बचपन से जेंडर आइडेंटटी डिसआर्डर की पुष्टि राष्ट्रीय स्तर के मनोचिकित्सक़ों द्वारा की गई। वहीं पुलिस विभाग में नौकरी पाने के बाद से आरक्षक जेंडर बदलने के लिए DGP से गुहार लगाई थी। अनुमति मिलने के बाद गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। भारत सरकार के राजपत्र में 2019 में महिला से जेंडर परिवर्तन की मंशा की अधिसूचना प्रकाशित कराने उपरांत आवेदन पुलिस मुख्यालय को प्रेषित किया।


Next Story