भारत

राहत: घरेलू हिंसा के कारण विकलांग होने वाली महिलाओं को वित्तीय सहायता की योजना को मंजूरी, सीएम की बैठक में फैसला

jantaserishta.com
19 Jan 2022 10:19 AM IST
राहत: घरेलू हिंसा के कारण विकलांग होने वाली महिलाओं को वित्तीय सहायता की योजना को मंजूरी, सीएम की बैठक में फैसला
x
इन्हें भी मिलेगा लाभ.

Domestic Violence: मध्य प्रदेश सरकार ने घरेलू हिंसा के कारण विकलांग होने वाली महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने की एक योजना को मंगलवार को मंजूरी दी है. एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया है.

अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत 40 प्रतिशत तक विकलांग महिलाओं को दो लाख रुपए, जबकि 40 प्रतिशत से अधिक विकलांग महिलाओं को चार लाख रुपए दिए जाएंगे. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अगर मामले में कानूनी प्रक्रिया चल रही है तो पीड़ित महिलाओं को घर से अदालत तक आने-जाने का परिवहन खर्च भी मिलेगा.
इसी तरह मंत्रि-परिषद् ने गैस पीड़ित और उनके बच्चों के इलाज की व्यवस्था, आयुष्मान निरामयम मध्यप्रदेश योजना में आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रति परिवार प्रतिवर्ष पांच लाख रुपए तक, एनएचपीएस योजना में चिन्हित अस्पतालों में पैकेज राशि की दरों के अनुरूप किए जाने का फैसला लिया है.
मंत्रि परिषद ने वाणिज्य कर विभाग के प्रस्तावित 2022-23 की आबकारी नीति और मध्य प्रदेश विरासत (पारंपरिक) शराब नीति को भी मंजूरी प्रदान की. बैठक में भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों और उनके बच्चों को 'आयुष्मान निरामयम योजना' के तहत पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story