भारत

मध्य प्रदेश: पन्ना, कटनी और बैतूल में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी

jantaserishta.com
9 Oct 2023 10:59 AM IST
मध्य प्रदेश: पन्ना, कटनी और बैतूल में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी
x
भोपाल: मध्य प्रदेश में तीन और सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। इन चिकित्सा महाविद्यालय के लिए जमीन तलाशने के भी चिकित्सा शिक्षा के आयुक्त ने संबंधित जिलों के कलेक्टरों केा पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं।
राज्य सरकार की ओर से तीन स्थानों -- पन्ना, कटनी और बैतूल में चिकित्सा महाविद्यालय स्थापित करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। इस संबंध में आदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त की ओर से जारी किए गए हैं और साथ ही संबंधी जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिखे गए हैं।
आयुक्त की ओर से कलेक्टरों को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि शासन की ओर से सैद्धांतिक मजूरी मिल गई है, मेडिकल काॅसिल ऑफ इंडिया के निर्देशों का पालन करते हुए 25 एकड़ जमीन की तलाश करें। जगह जिला चिकित्सालय से 10 किलोमीटर दूर नहीं हो। साथ ही इस कार्यालय को अवगत कराएं, जिससे निर्माण एजेंसी द्वारा डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने की कार्रवाई की जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story