भारत

हाईकोर्ट में 6 नए जजों की नियुक्ति, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी

Deepa Sahu
18 Jun 2021 4:59 PM GMT
हाईकोर्ट में 6 नए जजों की नियुक्ति, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी
x
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज यानी शुक्रवार देर शाम को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में 6 नए जजों की नियुक्ति की मंजूरी दे दी।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज यानी शुक्रवार देर शाम को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में 6 नए जजों की नियुक्ति की मंजूरी दे दी। नए जजों में अनिल वर्मा, अरुण कुमार शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुनीता यादव, दीपक कुमार अग्रवाल और राजेंद्र कुमार वर्मा का नाम शामिल है।

कानून मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में शुक्रवार को छह नए न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं। न्याय विभाग द्वारा जारी एक अलग अधिसूचना के अनुसार गुवाहाटी उच्च न्यायालय में भी एक अतरिक्ति न्यायाधीश नियुक्त किए गए हैं।
अधिसूचना में कहा गया है कि अनिल वर्मा, अरुण कुमार शर्मा, सत्येंद्र कुमार सिंह, सुनीता यादव, दीपक कुमार अग्रवाल और राजेंद्र कुमार (वर्मा) इसी वरिष्ठता क्रम में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश होंगे। वे सभी न्यायिक सेवाओं से न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किए गए हैं।
न्याय विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक एक जून को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय 24 न्यायाधीशों के साथ काम कर रहा था और वहां 29 न्यायाधीशों के पद रिक्त थे। एक अन्य अधिसूचना के अनुसार रोबिन फूकन को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उनके पदभार संभालने की तारीख से दो साल की अवधि तक उनका कार्यकाल होगा।

Next Story