भारत

असम वन विभाग भर्ती 2023 में विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें

Admin Delhi 1
29 Jan 2023 7:21 AM GMT
असम वन विभाग भर्ती 2023 में विभिन्न पदों के लिए आवेदन करें
x

दिल्ली: स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड, असम गुवाहाटी ने असम वन विभाग के अन्तर्गत फॉरेस्ट गार्ड, फोरेस्टर, ड्राइवर और अन्य पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया है। एसएलपीआरबी द्वारा असम वन विभाग भर्ती 2023 हेतु योग्य पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए है। इस एसएलपीआरबी वन विभाग भर्ती 2023 के तहत कुल 2649 रिक्तियां विज्ञापित की गयीं है, जिनमें 1226 पद वन रक्षक, 264 पद फोरेस्टर ग्रेड-I, 142 पद ड्राइवर के लिए तथा शेष पद निम्नलिखित पोस्ट के लिए है।

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस असम फारेस्ट डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट 2023 के लिए एसएलपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट (www.slprbassam.in) के माध्यम से 23 जनवरी 2023 से 06 फरवरी 2023 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। इस असम पुलिस वन विभाग भर्ती 2023 से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया निम्नलिखित है।

असम वन विभाग भर्ती 2023 की जानकारी

विभाग का नाम: वन विभाग, असम सरकार।

भर्ती बोर्ड का नाम: स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड असम गुवाहाटी।

विज्ञापन संख्या: SLPRB/ REC/FG-AFPF/605/2022/157।

रिक्तियों की संख्या: 2649 पोस्ट्स।

नौकरी का प्रकार: असम राज्य सरकारी नौकरी।

आवेदन की तिथि: 23 जनवरी 2023 से 06 फरवरी 2023 तक।

आवेदन की तरीका: ऑनलाइन।

आधिकारिक वेबसाइट: www.forest.assam.gov.in

नौकरी का स्थान: असम।

पद-वार असम वन विभाग वैकेंसी 2023 विवरण

पद का नाम पदों की संख्या वेतनमान

फॉरेस्टगार्ड 1226 ₹ 14000-60500 + GP ₹ 5600/-

फोरेस्टर 264 ₹ 14000-60500 + GP ₹ 6400/-

AFPF कांस्टेबल 981 ₹ 14000-60500 + GP

ड्राइवर कांस्टेबल 36 ₹ 5600/-

ड्राइवर 142 ₹ 14000-60500 + GP ₹ 5200/-

कुल योग पद 2649

Assam Van Vibhag Bharti 2023 के लिए पात्रता मानदंड

असम फारेस्ट डिपार्टमेंट जॉब्स के लिए शैक्षणिक अर्हता

फारेस्ट गार्ड के लिए: उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / परिषद से उच्चतर माध्यमिक (10 + 2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

फोरेस्टर के लिए: अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या सरकार द्वारा समकक्ष घोषित की गई कोई भी परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

ड्राइवर के लिए: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या परिषद से एचएसएलसी या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण और LMV या MMV या HMV के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।

आयु सीमा: 1 जनवरी, 2023 तक अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष (फॉरेस्टर ग्रेड-I, फॉरेस्ट गार्ड और ड्राइवर के लिए) तथा 18 से 25 वर्ष (AFPF कांस्टेबल और ड्राइवर कांस्टेबल के लिए) होनी चाहिए।

राष्ट्रीयता: उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया: असम पुलिस वन विभाग भर्ती 2023 में उक्त पदों पर नियुक्ति हेतु उम्मीदवारों का चयन शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी), शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा। चयन प्रक्रिया के अधिक विवरण के लिए आधिकारिक विज्ञापन देखें।

आवेदन शुल्क: कोई आवेदन शुल्क नहीं होगा।

असम वन विभाग भर्ती 2023 के लिए कैसे आवेदन करें

इच्छुक और उत्सुक उम्मीदवार इस असम फारेस्ट डिपार्टमेंट रिक्रूटमेंट 2023 के लिए एसएलपीआरबी की आधिकारिक वेबसाइट (www.slprbassam.in) के माध्यम से या निम्नवत डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके निम्नलिखित निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Assam Forest Department Bharti 2023 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि: 23 जनवरी 2023.

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 06 फरवरी 2023.

Assam Van Vibhag Vacancy 2023 Online Form – आवश्यक लिंक्स

आधिकारिक भर्ती विज्ञापन लिंक डाउनलोड करें

ऑनलाइन आवेदन लिंक अप्लाई करें

सरकारी नौकरी डेली अपडेट हेतु टेलीग्राम ग्रुप फॉलो करें Telegram Group

आधिकारिक वेबसाइट लिंक विजिट करें

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश: सभी उम्मीदवारों जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है को सूचित किया जाता है कि इस असम वन विभाग फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2023 ( Assam Van Vibhag Bharti 2023 ) में अप्लाई करने से पूर्व महत्वपूर्ण जानकारी (शैक्षिणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क इत्यादि) की भलीभांति पुष्टि कर लें तथा उपर्युक्त आर्टिकल में दिए गए निर्देशों का पालन करें और फिर ध्यानपूर्वक आवेदन करें।

Next Story