भारत

पशुपालक सम्मान योजनान्तर्गत आवेदन आमन्ति्रत

jantaserishta.com
29 Nov 2023 6:43 PM IST
पशुपालक सम्मान योजनान्तर्गत आवेदन आमन्ति्रत
x

अजमेर । राज्य सरकार द्वारा सम्मान योजना के लिए प्रगतिशील पशुपालकों से आवेदन आमंत्रित किए गए है।पशुपालक विभाग ने संयुक्त निदेशक डॉ. नवीन परिहार ने बताया कि वर्ष 2023-24 के लिए पशुपालक सम्मान योजनान्तर्गत प्रत्येक पंचायत समिति स्तर से एक पशुपालक का चयन किया जाएगा। जिले की पंचायत समितियों के स्तर पर प्रथम स्थान पर चयनित पशुपालकों में से 2 का चयन जिला स्तर पर किया जाएगा। जिला स्तर से चयनित पशुपालकों में से 2 का चयन राज्य स्तर पर किया जाएगा। चयनित पशुपालकों को पंचायत समिति पर स्तर पर लिया जाएगा। चयनित पशुपालकों को पंचायत समिति स्तर पर रूपए 10 हजार, जिला स्तर पर रूपए 25 हजार तथा राज्य स्तर पर रूपए 50 हजार की राशि प्रोत्साहन स्वरूप राज्य स्तरीय पशुपाकल सम्मान समारोह आयोजित कर प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रगतिशील पशुपालक समीपस्थ राजकीय पशु चिकित्सालय में अपना आवेदन निर्धारित प्रपत्र में 30 नवम्बर तक प्रस्तुत कर सकते है। नियत तिथि के पश्चात किसी भी प्राप्त आवेदनों पत्रों पर किसी भी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा। योजना की विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र विभाग की वेबसाईट एनीमल हसबेण्डरी राजस्थान पर भी उपलब्ध है।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story