भारत
उत्तराखंड के 300 बच्चों का निःशुल्क व्यवासायिक शिक्षा हेतु आवेदन प्रारंभ
jantaserishta.com
5 July 2023 5:01 PM IST

x
देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून स्थित सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ने अपनी सुपर-300 मिशन एजुकेशन स्कीम को जारी रखते हुए प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर किसी भी वर्ग के योग्य 300 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क उच्च शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा के तहत प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने बताया कि स्कीम के तहत प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर योग्य उम्मीद्वारों, जिनमें उत्तराखंड के मूल निवासी अथवा जिनका दसवीं-बारहवीं उत्तराखंड से हुआ हो, विशेष रूप से देश के लिए जिन परिवार के सदस्यों ने शहादत दी हो, कोरोना में अनाथ अथवा घर के कमाऊ सदस्य की मृत्यु होने, आपदा प्रभावित बच्चे, उत्तराखंड के लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोक कलाकारों के बच्चे, राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों तथा मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत पत्रकारों के बच्चे आदि योग्य छात्र-छात्राओं को विभिन्न कोर्स में निःशुल्क व्यवासायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा प्रति वर्ष प्रदान की जाएगी।
सत्र 2023-24 में - बीबीए, बीसीए, बीएससी. आईटी, बीए ऑनर्स इन मॉस कम्युनिकेशन, बी लिब, बीएचएम, डीएचएम, बीएससी मेडिकल माइक्रोबॉयोलाजी, बीएससी आप्टोमैट्री, बीएससी ओटी, बीएमआरआईटी, बीपीटी, बीएमएलटी, बीएससी (पीसीएम/जेडबीसी) बीए, बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स, डिप्लोमा इन योगा, पीजी डिप्लोमा इन यौगिक साइंस, पीजी डिप्लोमा इन फिटनेस एंड स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा इन बिजनेस अकाउंटिंग एंड टैक्सेशन, पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, पीजी डिप्लोमा इन वाटर सैनेटाइजेशन एंड हाइजिन - कोर्स शामिल हैं।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़व्यवासायिक शिक्षानिःशुल्क व्यवासायिक शिक्षाUttarakhandUttarakhand NewsVocational EducationFree Vocational Education
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





