भारत

दुकान में बम की तरह फटा एप्पल का आईफोन मोबाइल, मच गई अफरा तफरी, LIVE VIDEO आया सामने

jantaserishta.com
6 March 2022 2:44 PM IST
दुकान में बम की तरह फटा एप्पल का आईफोन मोबाइल, मच गई अफरा तफरी, LIVE VIDEO आया सामने
x
देखें वीडियो।

मंदसौर: एमपी के मंदसौर जिले में एप्पल के आईफोन में बम की तरह ब्लास्ट (Apple iPhone exploded like bomb) हुआ है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने अपने फोन को रिपेयरिंग के लिए दिया था। रिपेयरिंग के बाद दुकानदार ने फोन को वहां रख दिया था। इसके बाद अचानक से फोन में ब्लास्ट (apple iphone blast news) हुआ है। ब्लास्ट से पूरा दुकान हिल गया है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद है। वीडियो में साफ देख सकते हैं कि यह धमाका कितना जबरदस्त है।

दरअसल, मंदसौर जिले के गरोठ में एक दुकान में रखे आईफोन में अचानक से धमाका हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गरोठ के मोबाइल मार्केट में अभिषेक गुप्ता की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। दुकान में आईफोन रिपेयरिंग के लिए आया था। मोबाइल को रिपेयर करके टेबल पर रखा था। दुकान संचालक अन्य लोगों से बात कर रहा था। इसी दौरान अचानक आईफोन में ब्लास्ट हो गया।
यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दुकानदार ग्राहक से बात करना है। वहीं, टेबल पर रखे मोबाइल में जोरदार विस्फोट होता है और आग लग जाती है। इस दौरान सभी लोग दुकान से बाहर निकलकर और दूर जाने का प्रयास करते हैं। गनीमत रही हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
दुकानदार ने कहा है कि यह फोन डेढ़ साल पुराना है। मोबाइल में ब्लास्ट की वजह ओवरचार्जिंग को बताया जा रहा है। मोबाइल दिखाने आए मालिक को दुकानदार ने कहा था कि ओवर चार्ज है। इसकी वजह से परेशानी हो सकती है। साथ ही बैटरी हटाने की सलाह दी थी। मगर उससे पहले ही हादसा हो गया। वहीं, एप्पल की तरफ से इसे लेकर कोई जवाब नहीं आया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story