भारत

आज पेशी: फिल्ममेकर अविनाश दास मुश्किल में, जानें क्या है पूरा मामला

jantaserishta.com
20 July 2022 10:53 AM IST
आज पेशी: फिल्ममेकर अविनाश दास मुश्किल में, जानें क्या है पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर शेयर कर भ्रम फैलाने के आरोप में फिल्ममेकर अविनाश दास को मंगलवार को अहमदाबाद क्राइम ब्रान्च ने मुंबई से हिरासत में लिया. आज अहमदाबाद की मेट्रो कोर्ट में अविनाश दास की पेशी होगी.

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अविनाश दास को उनके मुबई स्थित घर से हिरासत में लिया था. अविनाश दास ने जेल में बंद IAS ऑफिसर पूजा सिंघल के साथ अमित शाह की फोटो शेयर की थी. तस्वीरें सामने आने के बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अविनाश दास के खिलाफ मामला दर्ज किया था. दास ने तिरंगे की ड्रेस पहने एक महिला की आपत्तिजनक फोटो भी शेयर की थी.
पूजा सिंघल संग अमित शाह की फोटो शेयर कर अविनाश दास ने कैप्शन में आरोप लगाया था कि ये तस्वीर IAS अधिकारी पूजा सिंघल के गिरफ्तार होने से पहले ली गई थी. पूजा सिंघल को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया है.
दास पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पुरानी तस्वीर शेयर कर भ्रम फैलाने और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप है. अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 14 मई को अविनाश दास के खिलाफ मामला दर्ज किया था. जिसके बाद अविनाश दास ने सेशंस कोर्ट के जरिए अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज किया था.
अविनाश दास पर आईपीसी की धारा 469 जालसाजी, आईटी अधिनियम की धारा 67 और राष्ट्रीय सम्मान के अपराध की रोकथाम अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई. दास ने 2017 में आई फिल्म अनारकली ऑफ आरा को डायरेक्ट किया था. 2021 में उनकी फिल्म रात बाकी है रिलीज हुई थी. वे नेटफ्लिक्स की सीरीज She के भी डायरेक्टर हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story