किसानों के लिए आया ऐप, फसलों को सीधा कारोबारियों और ग्राहकों को बेचा जा सकेगा

नई दिल्ली: देशभर में हर साल बड़ी संख्या में किसान खेती में हुए नुकसान और कर्ज की वजह से आत्महत्या कर लेते हैं. केंद्र से लेकर राज्य सरकारें सालों से किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही हैं, लेकिन अब भी अन्य पेशों के मुकाबले किसान आर्थिक रूप से बिल्कुल भी सक्षम नजर नहीं आता है. किसानों की इन सब समस्याओं को देखते हुए किसानों के लिए काम करने वाले रुचित गर्ग ने एक ऐसी मोबाइल ऐप्लीकेशन बनाई है, जिसके जरिए से किसान फसलों को सीधा कारोबारियों और ग्राहकों को बेच पा रहा है. एंड्रॉयड और आईओएस, दोनों ही प्लेटफॉर्म पर यह ऐप उपलब्ध है और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त कर रही है. इस ऐप का नाम हार्वेस्टिंग फार्मर नेटवर्क (HFN) है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





