भारत
'माफीवीर राहुल गांधी', भाजपा नेता ने लगाए कांग्रेस सांसद के खिलाफ पोस्टर
jantaserishta.com
2 July 2026 1:07 PM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा नेता तजिंदर बग्गा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए दिल्ली में उनके खिलाफ पोस्टर लगाए हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे से जुड़े मानहानि के मामले में राहुल गांधी के माफी मांगने के बाद पोस्टरों में उन्हें 'माफीवीर' कहा गया है।
पोस्टरों में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को माफी मांगते हुए दिखाया गया है। पोस्टरों में एक तरफ इन्फ्लुएंसर ओरी की तस्वीर लगी है, जिस पर लिखा है 'आई एम ओरी', जबकि दूसरी तरफ राहुल गांधी की फोटो लगाई गई है, जिस पर लिखा है, 'आई एम सॉरी'।
इन पोस्टरों में नीचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान से हाल ही में मांगी गई कानूनी माफी का जिक्र किया गया है। भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर भी शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, "माफीवीर राहुल गांधी।"
बता दें कि यह मामला 2018 में मध्य प्रदेश में एक चुनावी रैली के दौरान राहुल गांधी की कथित टिप्पणियों से जुड़ा है। कार्तिकेय सिंह की शिकायत के अनुसार, राहुल गांधी ने पनामा पेपर्स विवाद पर बात करते हुए उनका नाम लिया था, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा।
शिकायत के बाद सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए नियुक्त भोपाल की एक अदालत ने राहुल गांधी को समन जारी किया। इसके बाद कांग्रेस नेता ने समन और मानहानि की कार्यवाही, दोनों को रद्द कराने के लिए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का रुख किया।
हाईकोर्ट में दी गई याचिका में राहुल गांधी ने कहा कि जिन टिप्पणियों पर सवाल उठाए जा रहे हैं, वे कार्तिकेय सिंह के बारे में नहीं थीं। इस अर्जी में उस बयान के लिए 'अफसोस' भी जताया गया, जिस पर मानहानि का केस चल रहा था।
हाईकोर्ट ने राहुल गांधी की ओर से लिखित में खेद व्यक्त करने और कार्तिकेय की ओर से उसे स्वीकार करने के बाद आपराधिक मानहानि की कार्यवाही को समाप्त करने के निर्देश दिए। हालांकि, इसके बाद भारतीय जनता पार्टी लगातार राहुल गांधी पर हमलावर है और उन्हें 'माफीवीर' बता रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





