महाप्रलय! जब कैलेंडर के कारण लोगों में था दहशत का माहौल, पूरी दुनिया में था टेंशन, जानिए क्या थी पूरी सच्चाई?

DEMO PIC
करीब साढ़े तीन हजार साल पुरानी एक सभ्यता का कैलेंडर दिखाकर दहशत का ऐसा माहौल बनाया गया, जिसकी कोई दूसरी मिसाल नहीं मिलती. प्रोग्रेसिव माने जाने वाले हॉलीवुड ने भी 2012 के नाम से फिल्म बनाकर इस डर को इन-कैश कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी. ईसा मसीह के जन्म से करीब 1500 साल पहले मैक्सिको और अमेरिका में विकसित हुई माया सभ्यता के कैलेंडर में 21 दिसंबर 2012 के आगे की कोई तारीख नहीं थी. इसी को आधार बनाकर यह ढिंढोरा पीटा गया था कि 21 दिसंबर 2012 के दिन कयामत आएगी. आसमान से उल्का बरसेंगे. एक तारा भी टूटकर धरती पर गिरेगा. धरती के नीचे से जलजला उठेगा. कुल मिलाकर ऐसा महाप्रलय आएगा कि धरती पर कुछ नहीं बचेगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





