
x
3 साइबर ठग गिरफ्तार
Mumbai मुंबई: पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में तीन लोगों को बिहार से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गैस की कमी के दौरान लोगों का फायदा उठाया और एपीके फाइल भेजकर उनके साथ धोखाधड़ी की। पुलिस ने बताया कि पिछले महीने गैस की कमी के दौरान कई जगहों पर एपीके फाइल भेजकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की घटनाएं सामने आई थीं। इसके अलावा, अलग-अलग बैंकों के नाम पर फर्जी एपीके फाइल बनाकर भी ठगी के कई मामले दर्ज हुए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ऐसी एपीके फाइल तैयार कर विभिन्न कॉल सेंटरों को बेचते थे, जहां से बड़े स्तर पर साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था।
मुंबई पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच के बाद कई और साइबर अपराधों का खुलासा होने की संभावना है। एपीके फाइल भेजकर ठग मोबाइल फोन को हैक कर लेते हैं। जैसे ही लोग इस फाइल को खोलते हैं, ठगों के पास मोबाइल का एक्सेस चला जाता है। इसके बाद वह ऑनलाइन पेमेंट समेत अलग-अलग तरीके से अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं। जब तक पीड़ितों को इसकी जानकारी मिलती है, तब तक देर हो चुकी है।
इस महीने की शुरुआत में एक जज से साइबर अपराधियों ने 93,000 रुपए ठग लिए। ठगों ने एक नकली कस्टमर केयर ऐप का इस्तेमाल कर उनके बैंक खाते की जानकारी हासिल कर ली। 30 मार्च को जज को मोबाइल फोन में तकनीकी समस्या दिखी। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन मदद खोजते हुए एक नंबर पाया, जो खुद को सैमसंग का कस्टमर केयर नंबर बता रहा था। जब उन्होंने उस नंबर पर कॉल किया, तो फोन एक ठग ने उठाया और खुद को कस्टमर सपोर्ट अधिकारी बताया। इसके बाद समस्या का समाधान करने के लिए आरोपी ने जज को व्हाट्सऐप पर एक एपीके फाइल भेजी। इसके बाद ठगों ने अकॉउंट से 93,000 रुपए ट्रांसफर कर लिए। ठगी का पता चलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
Tagsमुंबई पुलिससाइबर ठगीAPK फाइल फ्रॉडबिहार से गिरफ्तारीऑनलाइन धोखाधड़ीबैंक अकाउंट हैकफर्जी ऐपकॉल सेंटर फ्रॉडडिजिटल फ्रॉडसाइबर क्राइम न्यूजMumbai PoliceCyber fraudAPK file fraudArrest from BiharOnline fraudBank account hackFake appCall center fraudDigital fraudCyber crime newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





