भारत
विमान हादसे में अपर्णा महादिक की मौत, पड़ोसी बोले 'मिलनसार थीं वो'
jantaserishta.com
13 Jun 2025 5:00 PM IST

x
सोसाइटी के लोगों ने बताया कि अपर्णा महादिक काफी अच्छी थीं और वह फिटनेस को लेकर काफी सजग थीं.
मुंबई: एनसीपी (अजित पवार गुट) के सांसद और महाराष्ट्र एनसीपी अध्यक्ष सुनील तटकरे के भतीजे की पत्नी अपर्णा महादिक की अहमदाबाद विमान हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटना से मुंबई में उनकी सोसाइटी में रहने वाले लोग काफी दुखी हैं।
सोसाइटी के लोगों ने बताया कि अपर्णा महादिक काफी अच्छी थीं और वह फिटनेस को लेकर काफी सजग थीं। अपर्णा महादिक के पारिवारिक मित्र अखिलेश चौबे ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान बताया कि यह पूरे देश के लिए बेहद दुखद घटना थी। जब हमने अचानक रात में उनकी तस्वीर देखी, तो ऐसा लगा जैसे हमारा कोई बहुत करीबी चला गया हो। हम उनसे सुबह की सैर के दौरान अक्सर मिला करते थे। वह फिटनेस को लेकर बहुत सजग रहती थीं। हम अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी मिलते थे। यह घटना हमारे पूरे समाज के लिए एक बड़ा झटका है। उन्होंने कहा कि हमारी सोसाइटी में कई लोग ऐसे रहते हैं जो एयर इंडिया में काम करते हैं। अपर्णा एनसीपी अध्यक्ष सुनील तटकरे के भतीजे की पत्नी थीं और एक प्रमुख राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती थीं। हमारी सोसाइटी के लिए यह बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने बताया कि परिवार के लोग सभी अहमदाबाद गए हुए हैं।
महाराष्ट्र एनसीपी अध्यक्ष सुनील तटकरे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट की स्थिति के बारे में जानकर दिल टूट गया। इन चिंताजनक क्षणों में, हमारी संवेदनाएं विमान में सवार सभी लोगों और उनके प्रियजनों के साथ हैं। हम गुजरात में अपने पड़ोसियों के साथ एकजुट हैं और इस चुनौतीपूर्ण समय में शक्ति के लिए प्रार्थना करते हैं।“
दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के असामयिक निधन से स्तब्ध और दुखी हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और इस दुखद क्षति से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं।“
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





