भारत

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों से आज फिर मिलेंगे अनुराग ठाकुर

jantaserishta.com
20 Jan 2023 10:24 AM IST
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों से आज फिर मिलेंगे अनुराग ठाकुर
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के जंतर-मंतर पर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कुश्ती खिलाड़ी धरने पर बैठे है। धरने पर बैठे कुश्ती खिलाड़ियों से खेल मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को फिर मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि इस मामले पर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह भी आज गोंडा जिले के नंदिनी नगर स्थित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के जंतर मंतर पर कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कुश्ती खिलाड़ी 2 दिन से धरने पर बैठे है। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर खिलाड़ियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्हें हटाने के लिए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाने के लिए पहलवान प्रदर्शन कर रहे है।
कुश्ती खिलाड़ियों से केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार रात अपने आवास पर लंबी बातचीत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story