भारत

अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से कहा, सोशल मीडिया के महत्व को समझिए

jantaserishta.com
2 April 2024 5:25 PM IST
अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से कहा, सोशल मीडिया के महत्व को समझिए
x

फाइल फोटो

मुरादाबाद: मुरादाबाद में भाजपा की तरफ से सोशल मीडिया लोकसभा वॉलिंटियर्स सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया व लोकसभा वॉलिंटियर्स की भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस बीच, उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सब भ्रष्टाचारी एक मंच पर इकट्ठा हो रहे हैं। अभी चार भ्रष्टाचारी जेल गए हैं। दो और जेल जाने वाले हैं। इस लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार के लिए वोट की अपील के साथ ही सोशल मीडिया लोकसभा वॉलिंटियर्स को सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जानकारी दी गई। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने इंडिया गठबंधन पर भी निशाना साधा।
उन्होंने कहा, "इंडिया गठबंधन में सब भ्रष्टाचारी हैं। सभी भ्रष्टाचारी एकजुट होकर साथ आ गए हैं। भाजपा मोदी सरकार की उपलब्धियों पर सरकार बनाने वाली है। भविष्य में हम देश को विकसित भारत बनाने वाले हैं। विपक्ष के नेता देश को टुकड़ों में बांटना चाहते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "ये लोगों को जाति, धर्म के नाम पर बांटना चाहते हैं। हमें उस पर नहीं जाना, हम अपनी उपलब्धियों पर ही सरकार बनाएंगे। इंडिया गठबंधन देश के टुकड़े करना चाहता है। हम देश को एकजुट बनाएंगे और हम भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई करेंगे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story