भारत

अनुराग ठाकुर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 का लोगो, शुभंकर, जर्सी और एंथम लॉन्च करेंगे

jantaserishta.com
5 May 2023 11:04 AM IST
अनुराग ठाकुर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 का लोगो, शुभंकर, जर्सी और एंथम लॉन्च करेंगे
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर शुक्रवार 5 मई को लखनऊ के गोमती नगर में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 (केआईयूजी 2021) के लोगो, शुभंकर, जर्सी और एंथम (गाने) का शुभारंभ करेंगे।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का तीसरा संस्करण 23 मई से 3 जून तक चलेगा। इसका उद्घाटन समारोह 25 मई को लखनऊ के बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय में होगा। इस लॉन्च समारोह में अन्य गणमान्य लोगों के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, युवा मामले और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी उपस्थित रहेंगे।
केआईयूजी के आगामी संस्करण में देश भर के 200 से अधिक विश्वविद्यालयों से 4700 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। इसके साथ ही इसमें अब तक 7000 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी हो जाएगी। केआईयूजी के इस संस्करण में शामिल होने वाले खेलों की संख्या 21 है, जो विश्वविद्यालय खेलों के इतिहास में अब तक की सबसे अधिक है। इसमें नौकायन (रोइंग) को भी पहली बार शामिल किया जा रहा है। खेल प्रतियोगिताएं राजधानी लखनऊ के अलावा वाराणसी, नोएडा और गोरखपुर में आयोजित की जाएंगी। निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में किया जाएगा। नौकायन जैसे जल खेल पहली बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का हिस्सा होंगे। मल्लखंब और योगासन नामक दो स्वदेशी खेल विधाएं कर्नाटक में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के पिछले संस्करण में शामिल थीं और इस संस्करण का भी हिस्सा होंगी। इन खेलों का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी होगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story