भारत

अनुराग ठाकुर बोले- फिरोजपुर के SSP प्रधानमंत्री के यात्रा में सुरक्षा उपलब्ध कराने में विफल रहे

jantaserishta.com
25 Aug 2022 5:19 PM IST
अनुराग ठाकुर बोले- फिरोजपुर के SSP प्रधानमंत्री के यात्रा में सुरक्षा उपलब्ध कराने में विफल रहे
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: पंजाब में चुनाव के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक मसले पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उस वक्त जब पीएम की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण थी क्योंकि यह प्रोटोकॉल का मामला था। उस वक्त न सीएम था, न मुख्य सचिव था। न डीजीपी थे और एसएसपी भी नहीं थे। यह सवाल उठता है कि आखिर कांग्रेस ने देश के सबसे लोकप्रिय नेता की सुरक्षा से खिलवाड़ क्यों किया?

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीएम मोदी की पंजाब दौरे के दौरान हुई सुरक्षा में चूक मसले पर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह चूक एक भयावह स्थिति भी उत्पन्न कर सकती थी? आखिर किसके इशारे पर कांग्रेस ऐसा कर रही थी। कांग्रेस तो एक ही परिवार के इशारे पर चलती है। पूर्व सीएम चन्नी जी बताएं कि किसके कहने पर ऐसा किया गया। उन्होंने खुद ही बताया था कि मैं परिवार के किस व्यक्ति को रिपोर्ट कर रहा था। मीडिया यदि अपनी पुरानी क्लिप्स देखेगा तो पता चल जाएगा कि एक फ्लाईओवर पर कैसे पीएम अकेले खड़े थे।


अनुराग ठाकुर ने कहा, आखिर यह कैसे हुआ कि डीजीपी गायब हो, सीएम फोन पर न हो और सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ हो जाए। वह भी ऐसे इलाके में जो सीमा के बेहद करीब हो गए। राजनीति में आखिर कैसे इतना नीचे गिर गए। यह भी समझने की बात है कि आखिर अधिकारी किसके इशारे पर काम कर रहे थे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब में किसके इशारे पर कोताही बरती गई। सुरक्षा व्यवस्था में चूक करने वाले लोग तो सामने आ गए हैं, लेकिन षड्यंत्र रचने वाले कौन थे। मेरा सवाल है कि दिल्ली से कौन ऐसा नेता था, जो इस साजिश में इशारे कर रहा था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story