भारत

अनुराग ठाकुर ने जारी किया सरकार के वर्ष 2023 का कैलेंडर, जी-20 की अध्यक्षता 'बड़ी उपलब्धि' दर्शाई गई

jantaserishta.com
29 Dec 2022 9:57 AM IST
अनुराग ठाकुर ने जारी किया सरकार के वर्ष 2023 का कैलेंडर, जी-20 की अध्यक्षता बड़ी उपलब्धि दर्शाई गई
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने वर्ष 2023 के अपने वार्षिक कैलेंडर में जी-20 की अध्यक्षता को एक बड़ी उपलब्धि के रूप में दर्शाया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने वर्ष 2023 के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी करते हुए कहा कि यह जी-20 की अध्यक्षता का भी वर्ष है। यह भारत के लिए बड़े गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि देश के 55 से ज्यादा स्थानों पर जी-20 को लेकर आयोजित होने वाले 200 से ज्यादा कार्यक्रमों में दुनियाभर के लोग आएंगे, भारत के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर खूबसूरत भारत को देखेंगे और भारत के लिए यह अवसर दुनिया भर को अपने गौरवशाली इतिहास, कला संस्कृति, साहित्य और छवि को दिखाने का अवसर होगा।
ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2023 का कैलेंडर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' का प्रतिबिंब है। इस कैलेंडर में बदलते भारत, बढ़ते भारत के 12 प्रभावशाली चित्रों का संकलन है। इसमें 12 थीम जो मोदी सरकार की आठ वर्ष की जन कल्याणकारी एवं राष्ट्र के उत्थान में किए गए सम्यक प्रयासों के परिणाम की झलक है।
इस कैलेंडर में वर्ष के हर महीने के लिए अलग-अलग थीम रखी गई है - कर्तव्य पथ, किसान कल्याण, नारी शक्ति, शिक्षित भारत, कौशल भारत, फिट इंडिया, खेलो इंडिया, मिशन लाइफ, जी-20 - वसुधैव कुटुम्बकम, खाद्य सुरक्षा, आत्मनिर्भर भारत और अष्टलक्ष्मी। केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर प्रसार भारती की उपलब्धियां भी गिनाईं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story