भारत
चिरंजीवी, नागार्जुन से मिले अनुराग ठाकुर, भारतीय फिल्म उद्योग पर की चर्चा
jantaserishta.com
27 Feb 2023 1:36 PM IST

x
हैदराबाद (आईएएनएस)| केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने टॉलीवुड के टॉप एक्टर्स चिरंजीवी और अक्किनेनी नागार्जुन से मुलाकात की। चिरंजीवी ने सोमवार को खुलासा किया कि केंद्रीय मंत्री रविवार को हैदराबाद स्थित उनके आवास पर आए थे।
मेगास्टार ने रविवार को हैदराबाद दौरे में उनके घर आने के लिए समय निकालने के लिए अनुराग ठाकुर को धन्यवाद दिया।
चिरंजीवी ने ट्विटर पोस्ट में लिखा, मुझे अनुराग ठाकुर और भाई नागार्जुन के साथ भारतीय फिल्म उद्योग और इसके तेजी से बढ़ते कदमों के बारे में चर्चा कर प्रसन्नता हुई।
इस मुलाकात के दौरान जाने-माने निर्माता अल्लू अरविंद भी थे।
कहा जाता है कि अनुराग ठाकुर चिरंजीवी के साथ तब से लगातार संपर्क में हैं, जब उन्होंने पिछले साल नवंबर में गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (आईएफएफआई) में चिरंजीवी को 'फिल्म पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर' अवॉर्ड प्रदान किया था।
मंत्री ने चिरंजीवी को यह कहते हुए बधाई दी थी कि एक्टर, डांसर और प्रोड्यूसर के रूप में 150 से ज्यादा फिल्मों के साथ उनका लगभग चार दशकों का शानदार करियर रहा है।
ठाकुर ने कहा कि चिरंजीवी तेलुगु सिनेमा में बेहद लोकप्रिय हैं और उन्होंने दिल को छू लेने वाली परफॉर्मेंस दी है।
Tagsभारतीय फिल्म उद्योगफिल्म उद्योगफिल्मचिरंजीवीनागार्जुनअनुराग ठाकुरindian film industryfilm industryfilmchiranjeevinagarjunaanurag thakur
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





