भारत

अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर लोकसभा सीट से किया नामांकन

jantaserishta.com
13 May 2024 3:46 PM IST
अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर लोकसभा सीट से किया नामांकन
x
हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। वहीं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कवरिंग कैंडिडेट के रूप में पर्चा भरा।
नामांकन दाखिल करने से पहले अनुराग ठाकुर ने कुलदेवी अवाहदेवी मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह हमीरपुर डीसी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी मौजूद रहे।
नामांकन के दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने अपने चुनावी अभियान को धार दिया। इसी कड़ी में उन्होंने लोगों के घर-घर जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों को केंद्र सरकार की दस सालों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी।
अनुराग ठाकुर ने कहा, "मैं पीएम मोदी, जेपी नड्डा समेत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने पांचवीं बार मुझ पर भरोसा कर हमीरपुर से प्रत्याशी बनाया। प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत होगी और देश भर में 400 से ज्यादा सीटें जीतकर एक बार फिर मोदी सरकार बनाएंगे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story