भारत

अनुराग ढांडा बोले- भाजपा-जजपा की अहम की लड़ाई में पिछड़ रहा जिला

Shantanu Roy
23 Sep 2023 3:07 PM GMT
अनुराग ढांडा बोले- भाजपा-जजपा की अहम की लड़ाई में पिछड़ रहा जिला
x
फतेहाबाद। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि अपने अहम की लड़ाई में भाजपा जजपा ने फतेहाबाद के विकास को खूंटी पर टांग दिया है। मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को अपना अहंकार त्याग कर लोगों का भला करना चाहिए। चुनाव से पहले कुछ तो विकास परियोजना फतेहाबाद के लोगों को दे सकें। ढांडा ने कहा कि फतेहाबाद के एरिया में अभी तक भी बाढ़ का पानी निकला नहीं है। पंजाब क्षेत्र में वहां की सरकार ने घग्घर के किनारों को मजबूत कर दिया है। हरियाणा में तो अभी तक जायजा भी नहीं लिया गया है। 40 दिन धरना देने के बाद किसान चंडीगढ़ कूच कर गए हैं। किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। इससे किसान नाराज है। उन्होंने कहा कि हरियाणा धरना प्रदेश बनकर रह गया है।
किसान, आशा वर्कर्स, मिड डे मील वर्कर्स सहित कई कर्मचारी संगठन धरना दे रहे हैं। रोड मैप स्प्ष्ट है कि बड़ी बड़ी रैलियों में विश्वास नहीं रखती। गांवों में परिवार जोड़ने का अभियान चल रहा है। सभी घरों तक पार्टी पहुंचेगी। दो लाख पदाधिकारी शपथ लेंगे। इसके बाद धरातल पर बड़े स्तर पर नजर आएंगे। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करेंगे। अनुराग ने कहा कि विचारधारा के आधार पर इंडिया अलाइंस बना है। कोर्डिनेशन कमेटी तय करेगी कि कौन कहां कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। चुनाव में जो फैसला हाई कमान तय करेगा, उसको माना जायेगा। महिला आरक्षण बिल पर उन्होंने कहा कि यह महिला बेवकूफ बनाओ बिल है। 2024 के चुनाव में इसका कोई फायदा नहीं होगा। इस मौके पर लक्ष्य गर्ग, जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, सुशील बिश्नोई सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
Tagsनई दिल्ली न्यूज हिंदीनई दिल्ली न्यूजनई दिल्ली की खबरनई दिल्ली लेटेस्ट न्यूजनई दिल्ली क्राइमनई दिल्ली न्यूज अपडेटनई दिल्ली हिंदी न्यूज टुडेनई दिल्ली हिंदीन्यूज हिंदी नई दिल्लीन्यूज नई दिल्लीनई दिल्ली हिंदी खबरनई दिल्ली समाचार लाइवnew delhi news hindinew delhi newsnew delhi ki khabarnew delhi latest newsnew delhi crimenew delhi news updatenew delhi hindi news todaynew delhi hindinews hindi new delhinews new delhinew delhi hindi newsnew delhi news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story