भारत
AAP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के अनुराग ढांडा, सरकार को बताया तानाशाह
Shantanu Roy
17 Sep 2023 11:57 AM GMT

x
सिरसा। सिरसा में शनिवार को सीएम के कार्यक्रम से पहले आम आदमी पार्टी के नेताओं को हिरासत में ले लिया गया। इस पर आम आदमी पार्टी के स्टेट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता सिरसा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी कुलदीप सिंह गदराना, जिला अध्यक्ष हैप्पी सिंह रानिया, वरिष्ठ नेता धर्मपाल लोट, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ नेता हंसराज सामा और वरिष्ठ नेता दारा सिंह दमदमा को पुलिस ने लाइव प्रेस कांफ्रेंस से ही गिरफ्त में ले लिया। इसका आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। आम आदमी पार्टी सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर को आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से डर लगने लगा है। इसलिए वे जहां भी जाते हैं, पहले ही आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया जाता है। जनता सब कुछ देख रही है। खट्टर सरकार के जुल्म और ज्यादती ज्यादा दिन नहीं चलेंगे।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों पर तानाशाही की गई है। मुख्यमंत्री खट्टर की ये तानाशाही ज्यादा दिन नहीं चलेगी। सिरसा में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे आम आदमी पार्टी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। कोई भी आम व्यक्ति किसी तरह का मांग व आवाज उठा सकता है, लेकिन जनता की आवाज से भाजपा सरकार डरी हुई है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया जाता है। इससे पहले जिले में हुए जन संवाद कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी नेताओं को गिरफ्तार करवाया गया था। ढांडा ने कहा कि सिरसा में जो मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी, उनको लेकर ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सवाल पूछने वाले थे। उन्होंने कहा कि पिछले जनसंवाद में जो सिरसा के लोगों और महिलाओं का अपमान किया गया था, आम आदमी पार्टी उसको लेकर प्रश्न उठाना चाहती है। खट्टर सरकार पुलिस के दम पर जनता की आवाज को दबाना चाहती है, लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता न पुलिस से डरते हैं और न ही जेल जाने से डरते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर आम आदमी पार्टी सवाल पूछती रहेगी।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live

Shantanu Roy
Next Story