भारत
अनुप्रिया पटेल फिर चुनीं गईं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष
jantaserishta.com
5 Nov 2022 8:39 AM IST

x
लखनऊ (आईएएनएस)| केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को शुक्रवार को एक बार फिर अपना दल (एस) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में इसका ऐलान किया गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद अनुप्रिया ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अपना दल (एस) नित आगे बढ़ रही है, यह कुछ लोगों को अखर रहा है। अनुप्रिया ने बिना नाम लिए कार्यकतार्ओं को आगाह किया कि तमाम तरह के अनर्गल आरोप लगाकर बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।
उन्होंने कहा कि विरोधी तो ठीक है जब अपने विरोध करते है तो कष्ट होता है। हमारे ही लोगों को इस्तेमाल कर पार्टी को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है। इतिहास गवाह है कि जब-जब पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की गई, तब-तब कार्यकर्ताओं के समर्पण, संघर्ष व कत्र्तव्यनिष्ठा के चलते पार्टी और मजबूत होती चली गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





