भारत

अनुपम खेर ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर लालबागचा राजा के दर्शन किए

Nilmani Pal
28 Sep 2023 1:52 AM GMT
अनुपम खेर ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर लालबागचा राजा के दर्शन किए
x

मुंबई। अभिनेता अनुपम खेर ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर लालबागचा राजा के दर्शन किए। लालबागचा राजा का इतिहास बहुत पुराना है। बात अंग्रेजों के जमाने की है, लालबाग के एरिया के आस-पास के कामकाजी लोगों को विस्थापित किया जा रहा था। उनकी कमाई का जरिया छिन गया था। उन लोगों ने एक मन्नत मांगी कि उन्हें व्यापार करने के लिए एक जमीन मिल जाए।

उनकी मन्नत पूरी हुई, तभी से उन लोगों ने वहां गणपति की स्थापना करनी शुरू कर दी। 1934 से यहां हर साल मूर्ति स्थापित की जाती है।लालबागचा राजा के दरबार में हर साल करोड़ों का चढ़ावा चढ़ता है। लोग दिल खोल कर दान करते हैं। इस साल 2.5 करोड़ रुपए से ज्यादा का चढ़ावा चढ़ चुका है। 2022 में कुछ ही दिनों में तीन किलो सोना, 40 किलो चांदी और 3.35 करोड़ कैश यानी कुल 5.1 करोड़ रुपए दान के रूप में मिले थे।

सबसे ज्यादा चढ़ावा 2008 में चढ़ा था। तब यहां की समिति को 11.5 करोड़ रुपए दान में मिले थे। हर साल यह चढ़ावा बढ़ता जाता है।


Next Story