भारत
अनुज थापन के घरवालों ने मुंबई पुलिस पर सवाल उठाये, कहा- सुसाइड नहीं, पुलिस टॉर्चर से हुई मौत
jantaserishta.com
1 May 2024 11:53 PM IST

x
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग
मुंबई: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में मुंबई पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक पंजाब निवासी अनुज थापन भी था. वह पुलिस हिरासत में जेल में बंद था. पुलिस के मुताबिक अनुज थापन ने बुधवार को जेल के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने दरी से फंदा बनाया था. वह फाजिल्का जिले के सुखचैन गांव का रहने वाला था.
गांव के सरपंच मनोज कुमार गोदारा का कहना है कि अनुज ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि पुलिस कस्टडी में टॉर्चर के चलते उसकी मौत हुई है. उन्होंने कहा, 'यह आत्महत्या नहीं, कत्ल है. इसकी जांच महाराष्ट्र के बाहर की किसी एजेंसी द्वारा होनी चाहिए.' मृतक अनुज के भाई अभिषेक थापन ने बताया कि वह गरीब परिवार से संबंध रखते हैं. उन्होंने कहा, 'मेरा भाई अनुज ट्रक कंडक्टर (खलासी) था. उसने सुसाइड नहीं किया बल्कि उसका कत्ल कर दिया गया है. मैं उसके लिए इंसाफ की मांग करता हूं.'
वहीं मृतक के मामा रजनीश का कहना है कि हाई सिक्योरिटी जेल में अनुज की मौत मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान है. उन्होंने कहा, 'इसकी जांच होनी चाहिए, मेरे भांजे ने सुसाइड नहीं किया बल्कि उसका कत्ल पुलिस कस्टडी में किया गया है.' इस मामले में मुंबई पुलिस की ओर से आजाद मैदान थाने में एक्सीडेंटल डेथ की रिपोर्ट दर्ज करायी गई है. पुलिस के मुताबिक, शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को हथियार सप्लाई करने के आरोप में अनुज थापन को सोनू कुमार बिश्नोई के साथ पंजाब से गिरफ्तार किया गया था. सागर और विक्की पहले से ही मुंबई पुलिस की गिरफ्त में हैं.
पहले चारों आरोपियों पर आईपीसी और आर्म्स एक्ट के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था. बाद में पुलिस ने शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल के साथ-साथ सोनू बिश्नोई और अनुज थापन पर मकोका लगा दिया. इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल भी आरोपी हैं. उन्हीं के इशारे पर विक्की और सागर ने 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के बांद्रा वेस्ट स्थित 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' के बाहर गोलियां चलाई थीं.
Tagsसलमान खानसलमान खान न्यूज़सुसाइडअनुज थापनपुलिस टॉर्चर से हुई मौतSalman KhanSalman Khan NewsSuicideAnuj Thapandied due to police torture
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





